Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

असम विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और चुनाव से ठीक पहले आए वोटवाइब ओपिनियन पोल ने राज्य की राजनीति को लेकर बड़ी तस्वीर सामने रख दी है। इस सर्वे के अनुसार असम में एक बार फिर बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बन सकती है और इस बार जीत पहले से भी ज्यादा बड़ी हो सकती है।

अगर सर्वे के आंकड़ों पर नजर डालें तो 126 वाली असम विधानसभा में एनडीए को लगभग 87-97 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 26-36 सीटें मिल सकती हैं। इन आंकड़ों से साफ संकेत मिलता है कि एनडीए इस समय मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
वोट शेयर की बात करें तो सर्वे में एनडीए को लगभग चवालीस प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को करीब छत्तीस दशमलव सात प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है। सर्वे के अनुसार लगभग 47% लोग फिर से हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं करीब 35% लोगों ने गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया।
इस चुनाव में सबसे दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने जिन मुद्दों को सबसे महत्वपूर्ण बताया है, उनमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ूबीन गर्ग की मौत की निष्पक्ष जांच भी शामिल है। यानी इस बार चुनाव सिर्फ विकास के वादों पर नहीं, बल्कि नौकरी, भ्रष्टाचार और न्याय जैसे मुद्दों पर भी लड़ा जा रहा है। जुबीन गर्ग असम के बहुत बड़े और लोकप्रिय कलाकार थे, इसलिए उनकी मौत का मामला लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है और अब यह एक चुनावी मुद्दा भी बन गया है।
कुल मिलाकर वोटवाइब ओपिनियन पोल यह संकेत देता है कि असम में इस समय एनडीए बढ़त में है, लेकिन चुनाव में आखिरी फैसला जनता ही करेगी। चुनाव में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं और आने वाले दिनों में असम की राजनीति और भी दिलचस्प होने वाली है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial