आज असम और पूरे संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर है। असम के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक दीपक सरमा का आज सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सरमा पहले गुवाहाटी में इलाज करवा रहे थे और बाद में बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाए गए थे और आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली।

असम और भारत के संगीत प्रेमियों के लिए आज एक दुखद दिन है। प्रसिद्ध बाँसुरी वादक दीपक सरमा का आज सुबह 6:15 बजे चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सरमा पहले गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती थे और बाद में बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाए गए थे।
दीपक सरमा असम के नलबाड़ी जिले के पानिगांव के रहने वाले थे। उन्हें अपनी बाँसुरी की मधुर धुनों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कई पुरस्कार और सम्मान हासिल किए, लेकिन जीवन के अंतिम समय में उन्हें गंभीर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अक्टूबर 2025 में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनकी मदद के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
उनके निधन के साथ असम संगीत में एक युग का अंत हो गया है।