Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

आज महिला दिवस के मौके पर असम की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार की ओरुनोदोई योजना के तहत करीब चालीस लाख महिलाओं को नौ हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। आइए जानते हैं इस बड़ी घोषणा से जुड़ी पूरी जानकारी।

आज महिला दिवस के मौके पर असम की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, ने एक खास फेस्बूक लाइव के जरिए राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ओरुनोदोई योजना के तहत राज्य की करीब चालीस लाख महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। दस मार्च को सुबह करीब दस बजकर तीस मिनट पर महिलाओं के बैंक खातों में नौ हजार रुपये सीधे भेजे जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस मदद के लिए लगभग तीन हजार छह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर ग्राम पंचायत, बोडोलैंड क्षेत्र के वीसीडीसी इलाकों और शहरों में बैठकें रखी जाएंगी, जहां महिलाएं इकट्ठा होंगी और इस योजना की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील भी की कि वे अपने-अपने इलाके में होने वाले इन कार्यक्रमों में जरूर शामिल हों। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में पैसा भेजना असम के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। महिला दिवस के दिन आई यह घोषणा राज्य की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर मानी जा रही है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial