Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार दोपहर जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कमरूप (मेट्रो) जिला आयुक्त कार्यालय में जाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।


नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में एक भव्य रोड शो का नेतृत्व किया, जो खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान से शुरू होकर जिला आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतरे और पूरे शहर में जबरदस्त राजनीतिक माहौल देखने को मिला।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा और बेटे नंदिल सरमा भी उनके साथ मौजूद रहे।
जालुकबाड़ी से पांच बार के विधायक रहे हिमंत बिस्व सरमा एक बार फिर इस सीट से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश में हैं। इसके साथ ही उनकी नजर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर भी टिकी हुई है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial