Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी और सियासत को हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। असम पुलिस की एक टीम सीधे कांग्रेस नेता पवन खेरा के घर पहुंच गई है। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूयान शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद हुई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, दिल्ली से लेकर असम तक सियासी हलचल तेज हो गई।


जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम दिल्ली पहुंची और नियमों के तहत पहले दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टीम पवन खेड़ा के घर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि वह घर पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद पुलिस टीम वहीं पर रुक गई और अब उनके लौटने का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे इस पूरे मामले में पूछताछ की जा सके।
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं और उनके विदेशों में संपत्तियां भी हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद सियासत में हलचल मच गई। रिनिकी भूयान शर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब मामला केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी कार्रवाई तक पहुंच चुका है। असम पुलिस की दिल्ली में एंट्री ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस इस मुद्दे पर सवाल उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसे साजिश बताकर पलटवार कर रही है।
इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली से लेकर असम तक राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। आरोप और जवाबी आरोप के बीच अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि पवन खेड़ा पुलिस के सामने कब पेश होते हैं और इस मामले में आगे क्या बड़ा खुलासा या नया मोड़ आता है। आने वाले समय में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, जिससे सियासत और भी तेज होने की संभावना है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial