Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

असम के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। HSLC यानी क्लास 10 का रिजल्ट कल, 10 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने बताया है कि रिजल्ट सुबह 10 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। ऐसे में करीब चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

असम के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। HSLC यानी क्लास 10 का रिजल्ट कल, 10 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने साफ किया है कि रिजल्ट सुबह 10 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। ऐसे में करीब चार लाख अड़तीस हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस साल HSLC की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच हुई थीं और अब आखिरकार वो समय आ गया है जब छात्रों की मेहनत का असली फल सामने आएगा।
खास बात ये है कि इस बार रिजल्ट को जल्दी जारी किया जा रहा है, क्योंकि राज्य में चुनाव का माहौल है और साथ ही बिहू जैसे बड़े त्योहार भी आने वाले हैं। इसलिए सरकार चाहती है कि students को किसी तरह की दिक्कत न हो और सब कुछ समय पर हो जाए।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें। अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी है… और फिर साफ हो जाएगा कि किसकी मेहनत लाई रंग और कौन करेगा अपने अगले सपनों की शुरुआत।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial