Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

असम में एयर और सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े ऐलान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया है कि राज्य में चार नए एयरपोर्ट बनाने की योजना है। ये एयरपोर्ट माजुली, डिफू, उमरांगसो और मानस में बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही सिवल ऐवीऐशन मिनिस्ट्री के साथ समझौता किया जाएगा। इसके साथ ही गुवाहाटी के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से 22 फरवरी से विमान लैंड करना शुरू करेंगे। वहीं, राज्य सरकार ने केंद्र से और ईमर्जन्सी लैन्डिंग फेसिलिटीस की मांग भी की है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरान में पूर्वोत्तर की पहली ऐसी स्ट्रिप का उद्घाटन किया था।

सम के लिए आज सच में बहुत बड़ी खबर है। राज्य में हवाई सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक साथ कई बड़े ऐलान हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि असम में चार नए एयरपोर्ट बनाने की योजना है। ये एयरपोर्ट माजुली, डिफू, उमरांगसो और मानस में बनेंगे। इन जगहों पर अभी हवाई कनेक्टिविटी बहुत सीमित है। सरकार का कहना है कि नए एयरपोर्ट बनने से लोगों को सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी, यात्रा आसान होगी और स्थानीय व्यापार व पर्यटन को भी फायदा होगा। अगले महीने राज्य सरकार सिवल ऐवीऐशन मिनिस्ट्री के साथ समझौता करेगी और फीज़िबिलिटी स्टडी शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही गुवाहाटी के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से 22 फरवरी से विमान उतरना शुरू हो जाएगा। इसे राज्य के एविएशन सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और गुवाहाटी की एयर ट्रैफिक क्षमता भी बढ़ेगी।
सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं, सुरक्षा और आपदा तैयारी को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर और ईमर्जन्सी लैन्डिंग फेसिलिटीस यानी ELF की मांग की है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली ऐसी स्ट्रिप का उद्घाटन किया था। इन स्ट्रिप्स पर जरूरत पड़ने पर बड़े एयरक्राफ्ट, जैसे C-130, लैंड कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि अगर कभी युद्ध जैसी स्थिति बने या बाढ़ जैसी बड़ी आपदा आए, तो इन स्ट्रिप्स के जरिए तेजी से राहत सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।
कुल मिलाकर, एयरपोर्ट, नया टर्मिनल और ईमर्जन्सी लैन्डिंग फेसिलिटीस —ये सभी कदम दिखाते हैं कि असम में इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial