Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

चुनावी हलफनामे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान की आय और संपत्ति का पूरा ब्योरा सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 साल में मुख्यमंत्री के परिवार की कुल आय लगभग दोगुनी हो गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी बताई जा रही हैं।

जानिए कितने अमीर हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। चुनावी हलफनामे में सामने आए आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान की कुल पारिवारिक आय पिछले 5 साल में लगभग दोगुनी हो गई है। साल 2021 में दोनों की कुल आय करीब 17 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 35 करोड़ से ज्यादा हो गई है। अगर सिर्फ मुख्यमंत्री की बात करें, तो उनकी चल संपत्ति करीब 2 करोड़ से ज्यादा बताई गई है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनके नाम कोई जमीन या मकान नहीं है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की संपत्ति 32 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें जमीन, प्रॉपर्टी, निवेश, सोना और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। यानी साफ तौर पर कहा जाए तो संपत्ति के मामले में पत्नी अपने मुख्यमंत्री पति से काफी ज्यादा अमीर हैं। हलफनामे के अनुसार मुख्यमंत्री के पास नकद पैसा, बैंक डिपॉजिट और थोड़ा सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास करोड़ों का निवेश, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, सोना और तीन बड़ी प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 19 करोड़ रुपये बताई गई है। एक और दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक जीप है। कुल मिलाकर चुनावी हलफनामे में सामने आए इन आंकड़ों ने लोगों के बीच काफी चर्चा शुरू कर दी है ।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial