Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

अगर आप हाईवे पर ट्रैवल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 10 अप्रैल से पूरे देश में टोल प्लाजा पर एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐलान किया है कि अब टोल पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब सवाल ये है—क्या आपका FASTag रेडी है? क्योंकि अब FASTag ही मुख्य तरीका होगा टोल देने का। अगर FASTag नहीं हुआ या काम नहीं किया, तो UPI से पेमेंट तो कर पाएंगे, लेकिन आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। यानि साफ है—अब टोल पर कैश का जमाना खत्म, डिजिटल पेमेंट का दौर शुरू।

देशभर में 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब नेशनल हाईवे पर कैश देकर टोल भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब साफ है—अब हर वाहन को डिजिटल तरीके से ही टोल देना होगा।
इस नए नियम का मकसद ट्रैफिक को आसान बनाना, लंबी लाइनों को कम करना और लोगों का समय बचाना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार FASTag ही टोल वसूली का मुख्य तरीका रहेगा। अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है या वह काम नहीं कर रहा है, तो ऐसी स्थिति में UPI से भुगतान किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।
नियम के मुताबिक, बिना FASTag UPI से भुगतान करने पर 1.25 गुना शुल्क लगेगा। यानी अगर सामान्य टोल ₹100 है, तो आपको ₹125 चुकाने होंगे। इससे साफ है कि UPI को केवल बैकअप विकल्प के रूप में रखा गया है, ताकि लोग FASTag का ही इस्तेमाल करें।
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, टोल प्लाजा पर एंट्री रोकना और देरी होने पर दोगुना टोल वसूलना शामिल है। यानी अब नियम तोड़ना सीधा महंगा पड़ेगा।
रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आपका FASTag सही से काम नहीं कर रहा है या उसमें बैलेंस नहीं है, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है और समय भी बर्बाद हो सकता है।
10 अप्रैल के बाद डिजिटल टोल सिस्टम कोई विकल्प नहीं रहेगा, बल्कि यह एक अनिवार्य नियम बन जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपना FASTag एक्टिव रखें और नए नियमों का पालन करें, ताकि सफर आसान और बिना रुकावट के हो सके।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial