वेस्ट एशिया से इस वक्त की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर सामने आ रही है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोला जाए, नहीं तो अमेरिका बड़ा सैन्य हमला कर सकता है। बताया जा रहा है कि ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका और ईरान की इस सीधी चेतावनी के बाद पूरी दुनिया की नजर अब वेस्ट एशिया पर है, क्योंकि अगर यह तनाव बढ़ता है तो इसका असर पूरी दुनिया की तेल सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

वेस्ट एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि वह दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोले, नहीं तो अमेरिका बड़ा सैन्य हमला कर सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर इस समय के भीतर रास्ता पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों को निशाना बना सकता है। यह बयान सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है।
दूसरी तरफ ईरान ने भी तुरंत जवाब दिया है और साफ कहा है कि अगर उसके ऊर्जा ठिकानों या इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया, तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा और अमेरिका से जुड़े ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। यानी अब दोनों तरफ से खुली चेतावनी दी जा चुकी है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है और दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यहां तनाव बढ़ता है या रास्ता बंद होता है, तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और इसका असर आम लोगों तक पड़ेगा। यही कारण है कि ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे कई देशों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि अगले अड़तालीस घंटों में क्या होता है, क्योंकि अगर तनाव और बढ़ा, तो इसका असर सिर्फ दो देशों पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ सकता है।