गुवाहाटी से बड़ी और रोमांचक खबर! आज बरसापारा स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरे T20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी। पहले दो मैच जीतकर भारत की टीम सीरीज फाइनल करने के लिए उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड अपनी हार को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। स्टेडियम का माहौल आज रोमांचक रहेगा और पूरे असम से आए क्रिकेट फैंस हर बॉल, हर रन और हर कैच के लिए तैयार हैं। इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आज तीसरे T20 मैच से पहले कामाख्या देवी मंदिर में जाकर मां से आशीर्वाद भी लिया।

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज क्रिकेट का महा मुकाबला होने जा रहा है। इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरे T20 मैच में आमने-सामने होंगी। पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद भारत की टीम, सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में, सीरीज फाइनल करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी हार नहीं मानने वाली है और सीरीज को जिंदा रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आज तीसरे T20 मैच से पहले कामाख्या देवी मंदिर में जाकर मां से आशीर्वाद लिया।
स्टेडियम के गेट आज शाम 4 बजे दर्शकों के लिए खुलेंगे, लेकिन अंदर किसी भी तरह के फूड आइटम्स ले जाने की अनुमति नहीं है। पूरे असम से क्रिकेट फैंस यहां इकट्ठा हुए हैं, और स्टेडियम का माहौल जबरदस्त रहने वाला है। दोनों टीमें शनिवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचीं और किसी तरह का प्रैक्टिस सेशन नहीं किया, यानी मैच के लिए सीधा मैदान पर उतरेगी ।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक और देखने लायक होने वाला है। गुवाहाटी के बार्सापारा स्टेडियम में आज हर बॉल, हर रन और हर कैच फैंस को रोमांचित करेगा।