Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

दुनिया के नेताओं की डिजिटल रेस में अब भारत ने सबसे आगे जगह बना ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी दस करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। ट्रंप से दोगुने फॉलोअर्स, और कई बड़े वैश्विक नेताओं से भी आगे… आखिर कैसे बना पीएम मोदी का सोशल मीडिया इतना ताकतवर? क्यों युवाओं में उनकी पकड़ इतनी मजबूत है? और क्या कहता है यह डिजिटल रिकॉर्ड?

दुनिया के नंबर वन नेता… जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी दस करोड़ से ज्यादा हो गई है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है।
पीएम मोदी साल 2014 से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। पिछले दस सालों में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे ज्यादा इंगेजिंग अकाउंट्स में शामिल हो चुका है। वे नियमित रूप से अपनी यात्राओं, कार्यक्रमों, देश से जुड़े बड़े फैसलों और निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिससे लोग उनसे सीधे जुड़ा महसूस करते हैं।


सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी दोगुनी बताई जा रही है। इतना ही नहीं, दुनिया के कई बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी पीएम मोदी के पर्सनल अकाउंट से कम हैं।
ये आंकड़े साफ बताते हैं कि पीएम मोदी की ग्लोबल अपील कितनी मजबूत है, खासकर युवाओं के बीच। राजनीति के मंच से लेकर डिजिटल वर्ल्ड तक, पीएम मोदी ने खुद को एक मजबूत और प्रभावशाली लीडर के रूप में स्थापित किया है।
आंकड़ों की बात करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इंस्टाग्राम पर करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो पीएम मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स को जोड़ दिया जाए, तब भी उनका आंकड़ा पीएम मोदी के पर्सनल अकाउंट से कम बताया जा रहा है।
यह रिकॉर्ड सिर्फ पॉपुलैरिटी नहीं दिखाता, बल्कि यह बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत के प्रधानमंत्री की ग्लोबल रीच कितनी मजबूत है। राजनीति के मंच से लेकर सोशल मीडिया तक, पीएम मोदी ने अपनी अलग पहचान बनाई है — और अब इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर उन्होंने दुनिया के नेताओं के बीच एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial