पूरे देश में आज चर्चा का विषय बनी है ओलिम्पिक बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम और उनके एक्स-हसबैंड ऑनलर की कहानी। मैरी कॉम ने अपने एक्स-हसबैंड पर करोड़ों रुपये हड़पने और संपत्ति में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। लेकिन ऑनलर ने पूरी कहानी पलट दी और दावा किया कि शादीशुदा होते हुए मैरी कॉम का अफेयर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मैरी कॉम ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेर किए। ऑनलर ने कहा कि उन्होंने सालों तक चुप्पी रखी, लेकिन अब उन्होंने अपने पक्ष की पूरी सच्चाई सामने रखी है।

मैरी कॉम और उनके एक्स-हसबैंड ऑनलर के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है। दोनों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का खेल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी भारतीय बॉक्सर एमसी मैरी कॉम पर जूनियर बॉक्सर से अफेयर का आरोप लगा है। मैरी कॉम पर ये गंभीर आरोप उनके एक्स-हसबैंड ने लगाए हैं। एक्स-हसबैंड करुंग ऑनलर ने कहा कि मैरी कॉम के शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं। एक्स-हसबैंड ने इन बातों का खुलासा एक सोशल मीडिया विडिओ के जरिए किया। एक्स-हसबैंड ऑनलर ने मैरी कॉम पर ये आरोप तब लगाए जब उन्होंने एक टीवी शो में बोलते हुए उन पर करोड़ों की धोखाधड़ी और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए। करुंग ऑनलर ने बताया कि मैरी कॉम का 2013 में एक जूनियर बॉक्सर से अफेयर था, लेकिन बाद काम्प्रमाइज़ कर लिया उन्होंने। ओंखोलेर ने मैरी कॉम के एक और अफेयर के बारे में बताया। उन्होंने कहा 2017 में वो अपने एकेडमी में काम करने वाले एक आदमी के साथ रिश्ते में थी जिसके सबूत के तौर पर उनके पास व्हाट्सएप मैसेज भी हैं और उस व्यक्ति का नाम भी है।

ऑनलर ने सामने आकर सनसनीखेज खुलासे उसके बाद किए जब मैरी कॉम ने एक टीवी शो में कहा कि एक्स-हसबैंड ने उनके साथ धोखाधड़ी की। मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि ऑनलर ने बिना उनकी जानकारी के उनके नाम पर लोन लिया और कुछ संपत्ति भी अपने नाम करा ली। उन्होंने कहा कि उनके पति एक रुपया भी नहीं कमाते थे। पूरा घर उनकी कमाई से चलता था। ऑनलर ने कहा कि मैरी कॉम ने बोला कि मैंने उनके करोड़ों रुपये चुराए। अगर ऐसा है तो आप मेरा अकाउंट चेक कर लीजिए। बॉक्सर मैरी कॉम और उनके पूर्व पति ऑनलर का झगड़ा अब सबके सामने आ गया है। दोनों का अब तलाक हो गया है। अब दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऑनलर ने आरोप लगाया है कि मैरी कॉम का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।