आज साइबर धोखाधड़ी मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अक्सर लोग धोखेबाजों की बातों में आकर ऐसे काम कर जाते है जिसके चलते उन्हें बाद मे पछताना पड़ता है। यही नहीं बहुत से लोग एक नए प्रकार के वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है। ऐसी घटनाओं ने सब के मन में गहरे सवाल पैदा कर दिए है। तो चलिए जानते है की क्या है यह फ्रॉड और आप कैसे इससे बच सकते है।
वित्तीय धोखाधड़ी क्या है?
आप सभी ने साइबर फ्रॉड के बारे में तो सुना ही होगा। जैसा की आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना, आप की क्लोन आइडी बनाना, आपके जरूरी दस्तवेजों का चुराना आदि सब कुछ इसमे शामिल है। अब इसी का एक प्रकार है वित्तीय धोखाधड़ी। आप सभी को मालूम होना चाहिए इस प्रकार की धोखाधड़ी आखिर कैसे होती है।
आखिर कैसे होती है वित्तीय धोखाधड़ी?
आप में से कई लोगों ने साइबर फ्रॉड की घटनाओ के बारे में सुना होगा। धोखेबाज अक्सर आम लोगों को अपना शिकार बनाते है। हम और आप जैसे लोग बहुत आसानी से इनके झासें में आ जाते है। अब आपको बताते है कि यह लोग वित्तीय धोखाधड़ी को कैसे अंजाम देते है।
ऑनलाइन क्यूआर
कई बार कुछ लोग आपको फोन कर के कहते है कि आपने कोई इनाम जीता है। और अगर इसे निकालना है तो भेजे गए क्यूआर पर फला फला राशि भेज दीजिए। ये लोग अक्सर केबीसी जैसे बड़े खेल या लकी ड्रॉ का सहारा लेते है।
एआई द्वारा ठगी
यह एक नया प्रकार की ठगी है जिसमे एक व्यक्ति कृत्रिम होशियारी का प्रयोग करके आपसे पैसे की ठगी करता है। इसका एक उदाहरण है हाल ही में असम में हुई एक घटना जिसमे ठगों ने एआई का उपयोग करके एक व्यति की आवाज का हूबहू कॉपी बना लिया। बाद में फोन करके उस व्यक्ति के परिवार वालों को डराया और 1 लाख रुपये ले लिए। बाद में परिवार को पता चला कि वह वित्तीय ठगी का शिकार हुए है। इतना ही आंध्र प्रदेश के एक युवक ने बताया की उसके छोटे भाई की शक्ल का क्लोन बनाकर किसी ने उसे विडिओ कॉल करके पैसे मांगे। पर समय रहते होसयारी दिखाते हुए उसने मामला संभाल लिया और बच गया।
क्लोन वेबसाईट
क्लोन वेबसाईट से भी लोग आप से पैसों की ठगी कर सकतें है। यह वेबसाईट भी बिल्कुल असली वेबसाईट जैसी ही होती है। आप इसपर क्लिक करते हो तो आपके बैंक खाते और बाकी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी ठगों तक पहुचतें देर नहीं लगती। और देखते ही देखते आपका अकाउंट खाली हो जाता है।
व्हाट्सप्प ठगी
आजकल इस प्रकार की ठगी सुर्खियों में है। इसमे आपको एक ग्रुप में जोड़ा जाएगा और आपको कुछ कार्य पूरे करने होंगे। आप जैसे ही कार्य पूरा करते हो आपको कुछ पैसे दिए जाते है। मगर ठहरिए, असली खेल तो अब होत है। यह लोग आपसे कुछ पैसा डिपाज़ीट करने के लिए कहेंगे। और ऐसे आप ठगी का शिकार होते है।
कैसे बचें ऐसे वित्तीय धोखाधड़ी से?
अब आप के मन में भी सवाल होगा की आखिर इन सब से कैसे बचें। तो आप लोगों को सतर्कता से काम लेना होगा। जब भी कभी किसी अनजान नंबर से फोन आए तो उसे जाचें परखें फिर ही उठाए। साथ ही ध्यान रखे +92 वाले नंबरों से फोन आए तो न उठाए। ऐसे नंबर अक्सर पाकिस्तान और अन्य देशों के होते है। ऐसे लोग अक्सर आपसे पैसे हेठने के फिराक में रहते है। साथ ही ध्यान रखे कभी भी किसी वेबसाईट के लिंक को बिना जाँचे क्लिक न करे। फिर भी ठगी हो जाए तो घबराए नहीं और तुरंत 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज कराए।