Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव आज 40 साल के हो गए हैं। 2010 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार ने अपनी अदाकारी और व्यक्तित्व से सबके दिलों में खास जगह बनाई है। उनके जन्मदिन पर, आइए उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं।


स्त्री: राजकुमार राव

इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं और यह फिल्म अमर कौशिक के निर्देशन में बनी है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। 2018 की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
2024 में आई “स्त्री 2” ने भी आते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी पसंद की गई, वहीं पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग ने इस फिल्म को और भी रोमांचक बना दिया।


बरेली की बर्फी

यह फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में राव के साथ, कृति सनोन और आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। फिल्म में खुराना और राव की ऐक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के लिए राव और खुराना को कई सारे अवार्ड्स भी मिले।

शादी में जरूर आना: राजकुमार राव

यह फिल्म 2017 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी काफी अच्छी थी। साथ ही राजकुमार और कृति की एक्टिंग ने फिल्म में चार चाँद लगा दिए। फिल्म का गाना “मेरा इंतकाम देखेगी” आज भी लोग खूब सुनते हैं।

काई पो चे

2013 में आई यह फिल्म चेतन भगत की नॉवेल “द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ” पर आधारित है। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिका में हैं। आज भी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आती है।

मिस्टर एंड मिसेज माही

इस फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। अगर आपको रोमांटिक फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आपको काफी पसंद आएगी। फिल्म एक क्रिकेटर के जीवन पर आधारित है, जो अपनी पत्नी के सपनों को पूरा करने में उसकी मदद करता है।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial