Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

IPL 2026 में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को साफ निर्देश दिया है कि बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करें। इस कदम के पीछे हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को BADI वजह माना जा रहा है। दो हिन्दुओं की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में विरोध की आवाजें तेज हो गई थीं। इसी कारण बीसीसीआई ने कहा कि अब मुस्ताफिजुर IPL 2026 में नहीं खेलेंगे।

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से मुस्ताफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीम चाहती है तो उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल कर सकती है।

मुस्ताफिजुर रहमान को इस साल के IPL 2026 की मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में KKR ने अपनी टीम में शामिल किया था। उनके टीम में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर और फैन्स के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ राजनेताओं और साधु-संतों ने भी इस पर सवाल उठाए।
इस फैसले के पीछे बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसक घटनाएं एक बड़ी वजह मानी जा रही हैं। हाल ही में दो हिन्दुओं की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में विरोध और आलोचना बढ़ गई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने साफ निर्देश दिए कि मुस्ताफिजुर रहमान अब IPL 2026 में नहीं खेलेंगे।

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial