Sach – The Reality

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

Northeast India's First Multilingual Foremost Media Network

आजकल के व्यस्त जीवन शैली के चलते लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते है। कई बार ऐसी हालत होती है की ज्यादा तनाव के चलते लोग अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। ऐसे में वे लोग कभी कभी कुछ गलत भी कर जाते है। अब आजकल लोकप्रिय असमिया संगीतकार रोमेन बरुआ काफ़ी चर्चा में है। आखिर ऐसा क्या हुआ बरुआ के साथ? दरअसल रोमेन बरुआ बीते कुछ दिनों से अपने घर से लापता है। पुलिस की छानबीन में पता चला की वे डिप्रेशन का शिकार हो चुके है और इसलिए गुवाहाटी के अपने लतासिल वाले घर से कहीं चले गए है।इतने बड़े साहित्यकार का यूं डिप्रेशन में चले जाना बहुत सारे सवाल पैदा करता है।

बीते दिनों टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी भी अपने घर से कहीं चले गए थे। बाद में पता चला की वे भी डिप्रेशन का शिकार हो गए है। अब सवाल यह है कि आखिर क्यों लोगों को डिप्रेशन होत है? चलिए जानते है इसके कुछ कारण।

लोगों को क्यों हो रहा डिप्रेशन

आप सब यह जानने के लिए व्याकुल होंगे की आखिर लोगों को क्यों यह समस्या हो रही है। तो नीचे हमनें कुछ कारण बताए है। साथ ही आपको इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय भी बताए है।

जीवन के कुछ बुरे पल  

कई बार लोगों के जीवन में कुछ ऐसे अनुभव होते है जो एक गहरा छाप छोड़ जाते है। जैसे की किसी प्रियजन की मृत्यु, मानसिक आघात आदि। ऐसे अनुभव अक्सर डिप्रेशन या तनाव की स्थिति पैदा करते है।

अकेलापन का अनुभव

कभी कभी कुछ लोग अकेलेपन का भी अनुभव करते है। ऐसे लोग अक्सर अकेले रहना पसंद करते है। उन्हे लगता है कि उनके साथ कोई कोई नहीं है। ऐसी स्थिति भी तनाव पैदा करती है जो आगे चल कर डिप्रेशन का रूप ले लेती है।

समर्थन की कमी

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनको कभी न कभी यह लगा होगा की लोग आपका समर्थन नहीं कर रहे। ऐसे मे आपको को किसी सहारे या सपोर्ट की जरूरत है। यदि आपको कोई सहारा नहीं मिल रहा तो हो सकता है की आप भी डिप्रेशन का शिकार हो जाए। 

दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा

अक्सर माँ-बाप अपने बच्चों की तुलना दूसरों के साथ करते है। इससे उनमे तनाव पैदा होता है। कुछ हद तक तो यह ठीक है मगर आगे चल कर यह अवसाद में परिवर्तित हो सकता है।

डिप्रेशन से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आप भी डिप्रेशन का शिकार हो चुके है तो घबराएं नहीं। आप डिप्रेशन को काम करने के लिए म्यूजिक सुन सकते है। साथ ही लोगों से बातें कर सकते है। आपको ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार का सेवन करना होगा। किताबों को अपना दोस्त बनाइये। साथ ही मेडिटेशन व एक्सरसाइज भी करिए। इन सब से भी फ़र्क नहीं पड़ रहा है तो समय आ चुका है जब आप एक मनोचिकित्सक से परामर्श ले। वे आपको थेरेपिस्ट के पास भेजेंगे या फिर आपको कोई दवा देंगे जिससे आप बेहतर महसूस करे।   



Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial