ज़रा सोचिए… अगर अचानक आपका WhatsApp काम करना बंद कर दे तो? आप फोन खोलें और दिखे — “No Access”! न मैसेज जा रहे हों, न कॉल लग रही हो। ऐसे में कोई भी घबरा सकता है। अगर आप एक ही नंबर से दो-तीन फोन में WhatsApp चला रहे हैं या आपके किसी फोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

सरकार ने नया SIM Binding नियम लागू किया है, जिसकी डेडलाइन 28 फरवरी तक थी और अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस नियम के तहत जिस स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होगा, उस डिवाइस में WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप्स काम करना बंद कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अब आपका WhatsApp सीधे उस फोन के एक्टिव सिम से जुड़ा रहेगा। सिम बंद तो ऐप भी बंद।
भारत में 85 करोड़ से ज्यादा लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में यूजर्स Linked Devices फीचर के जरिए एक ही नंबर को कई स्मार्टफोन में चला रहे हैं। अनुमान है कि करीब दो करोड़ से ज्यादा यूजर्स के सेकेंडरी फोन में WhatsApp पर असर पड़ सकता है। हालांकि लैपटॉप और PC पर WhatsApp Web फिलहाल पहले की तरह चलता रहेगा।
यह नियम सिर्फ WhatsApp तक सीमित नहीं है। Telegram और Signal जैसे अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर भी यह लागू होगा। दूरसंचार विभाग ने Telecom Cyber Security नियम 2024 के तहत यह कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि इससे फर्जी सिम, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगेगी, क्योंकि अब हर अकाउंट एक वैध और एक्टिव सिम से जुड़ा होगा।
ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। अपने फोन में एक्टिव सिम रखें, गैर-जरूरी डिवाइस से अकाउंट हटाएं और सभी जरूरी अपडेट समय पर करें। वरना हो सकता है कि अचानक आपका WhatsApp लॉगआउट हो जाए और आप सोचते रह जाएं — आखिर हुआ क्या?