पिछले 3 दिनों में त्रिपुरा के अगरतला रेल्वे स्टेशन से 22 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ़्तार किए गए। वे सभी भारत के अलग अलग राज्यों के लिए ट्रेन पकड़ रहे थे। 11 बांग्लादेशी नागरिक, जिनमे 8 महिलाएं, 2 पुरुष और एक 13 वर्षीय बच्ची शामिल हें जिन्हें मंगलवार शाम को अगरतला स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वे सभी अलग अलग राज्यों की ट्रेन पकड़ने की फिराक में थे। 2 दिन के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सारे लोग अवेध रूप से भारत में घुसे. उन सभी ने पूछताछ के दौरान इसे कबूल किया।
त्रिपुरा: राजकीय रेल्वे पुलिस ने क्या कहा?
राजकीय रेलवे पुलिस ने पिछले महीने 39 बांग्लादेशी नागरिकों और पांच भारतीय दलालों को अपने सिकंजे में लिया। इसमे कुछ बच्चे भी शामिल है। रेल्वे पुलिस के प्रभारी अधिकारी तपस दास ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए जानकारी दी की उन्हे रविवार देर रात को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक्शन लिया और उन्हे धर दबोचा। उन सभी से प्रारम्भिक पूछताछ हो चुकी है. अपने कबूलनामें में उन्होंने कहा की वे लोग बिना वैध दस्ताबेजों के त्रिपुरा में घुसे थे। वे लोग ट्रेन के जरिए विभिन्न स्थानों की यात्रा करने वाले थे। फिलहाल सभी लोग हिरासत में है और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई हे। जल्द ही उन लोगों की अदालत में पेशी होगी।
आगे रेल्वे पुलिस ने यह बताया की पिछले महीने भी GRP ने 5 बच्चों सहित 39 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जिनके साथ कुछ भारतीय दलाल भी शामिल है। रेल्वे पुलिस सबूत जुटाने के लिए दलालों से पूछताछ कर रही है।